17 से 21 दिसम्बर को ऋषिकेश में पांच दिवसीय शाबर मंत्र सिद्धि साधना शिविर का आयोजन होगा।

ऋषिकेश। योग नगरी ऋषिकेश में सद्गुरुदेव पं. नारायण दत्त श्रीमाली जी के शिष्य पूज्य प्रवीण जोशी जी के सानिध्य में शाबर मंत्र सिद्धि साधना शिविर का पांच दिवसीय आयोजन 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के कोने-कोने से आए साधक भाग लेंगे। शाबर मंत्र सिद्धि साधना शिविर में साधकों को बताया जाएगा किस प्रकार शाबर मंत्र को सिद्ध किया जाए, जिससे हमारे जीवन में आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकें। साधना शिविर में उत्तराखंड के साधकों के लिए भी अलग से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से साधक इस शिविर में भाग ले सकते हैं।इस शिविर की खास बात यह है कि शिविर के दौरान अति गोपनीय प्राण विखण्डन क्रिया भी करायी जाएगी। इस क्रिया में उपयोग होने वाली सामग्री भी शिविर में ही उपलब्ध करायी जाएगी।गुरुदेव प्रवीण जोशी जी विश्व भर मे प्रख्यात ज्योतिषचार्य पंडित नारायणदत्त श्रीमाली जी के शिष्य है और शाबर् साधना, लक्ष्मी साधना व अन्य वैदिक व तांत्रिक साधना मे इन्हे सिद्धि प्राप्त है। गुरुदेव प्रवीण जोशी जी के सानिध्य मे ही ऋषिकेश में यह विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी से बेनकाब हुए चोर, केविन केयर कंपनी में हुई चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार,
लक्सर पुलिस ने अवैध ब्लड डोनेशन कैंप का किया पर्दाफाश, 27 यूनिट रक्त और उपकरणों के साथ 5 गिरफ्तार,लक्सर में गांव-देहात के लोगों को गुमराह कर निकालते थे खून; ऊंचे दामों पर दूसरे राज्यों में बेचने का आरोप…
जीआरपी पुलिस लाइन में एसपी रेलवे अरुणा भारती व प्रज्ञा दीक्षित की मौजूदगी में मना हरियाली तीज पर्व, प्रवीणा सिद्दौला बनीं ‘मिस तीज…