जनपद में अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर खनन विभाग की कार्यवाही से खनन माफियाओं में मचा हड़कम्प…..टीम ने तीन वाहन सीज कर फर्जी ई रवन्ना से परिवहन करने दो ट्रक चालकों पर होगी मुकदमें की कार्रवाई…..

हरिद्वार। जनपद में अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर खनन विभाग हरिद्वार द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिससे खनन माफियाओं में अफरा तफरी मच रही है। सोमवार को जिला खान अधिकारी हरिद्वार, भगवानपुर तहसील से बैठक के उपरांत जैसे ही बेडुपुर चौक पर कुछ देर रुके थे, तभी उक्त क्षेत्र का रैकी करने वाला तंत्र एक्टिव हो गया, कोई उपखनिज वाहन मुख्य मार्ग पर नही दिखा, जैसे ही बेडुपुर चौक से धनोरी की ओर मुड़े तो मुखविर से सूचना मिली कि आपकी गाड़ी निकलने के उपरांत एक ट्रक बिना रवन्ना वाला भगवानपुर की ओर तेजी से भाग गया है, खबर मिलते ही खान अधिकारी प्रदीप कुमार वापस भगवानपुर की ओर मुड़े लगभग 05-06 किमी. की दूरी तक पीछा करते ही वाहन को रोका गया तो उसके पास कोई ई-रवन्ना नही पाया गया। उक्त वाहन बुग्गावाला क्षेत्र से इमलीखेड़ा होते भगवानपुर की ओर जा रहा है पर मार्ग में कई चौकी होने के उपरांत इस पर ना किसी की नजर पड़ी ना रोका गया। वाहन सं. – UK07CB / 9767 (16 टायरा) में 37 टन अवैध बजरी भरी पायी गयी, वाहन चालक पंकज कुमार पुत्र जगतमाल, निवासी सतपुरा, सहारनपुर कोई वैध दस्तावेज नही दिखा पाया, जिसे वापस मुड़वाकर चौकी इमलीखेड़ा के सुपुर्द किया गया है।

इसके उपरांत खनन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ाई तो सांय 6.30 पर बहादराबाद- हरिद्वार मोटर मार्ग पर जांच कर रहे थे तभी एक वाहन सं. – UK08CB/3752 (22 टायरा) आता दिखा जिसमें ई-रवन्ना सुबह 11:00 बजे से कटा पाया गया परन्तु वाहन के 11:00 बजे से 6:00 बजे तक मात्र रेंगते पाये जाने पर 01 रवन्ना पर 02 चक्कर लगाने की संभावना के दृष्टिगत कार्यवाही की गयी है, वाहन चालक मुस्तफा पुत्र मुर्तजा, निवासी भारापुर, रुड़की कोई ठोस जबाब नही दे पाया जिसमे 37 टन कोरसेंड भरी पायी गयी जो अवैध होने के कारण वाहन को सीज करके जय दुर्गे स्टोन क्रेशर, इब्राहिमपुर के मुंशी के सुपुर्द किया गया है। इसके उपरांत टीम रात्री गश्त पर भोगपुर की ओर निकली। जैसे ही टीम 8:00 बजे धनपुरा गांव की ओर गयी उधर से UKO8CA/7469 (10 टायरा) आता दिखा वाहन चालक कोई वैध कागजात नही दिखा पाया, वाहन में 16 घनमीटर कोरसेंड भरी पायी गयी जो अवैध थी, वाहन को सीज कर पुलिस चौकी फेरुपुर के सुपुर्द किया गया है। जिला खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार का कहना है कि जो भी वाहन अवैध परिवहन में पकड़ा जाता है उसे तत्काल सीज कर दिया जाता है, यदि किसी वाहन में गलत ई-रवन्ना पाया जाता है या अधिक समय का ई-रवन्ना दिया जाता है, ऐसे केस में जहां से भी रखन्ना काटा जिला खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार का कहना है कि जो भी वाहन अवैध परिवहन में पकड़ा जाता है उसे तत्काल सीज कर दिया जाता है, यदि किसी वाहन में गलत ई-रवन्ना पाया जाता है या अधिक समय का ई- खन्ना दिया जाता है, ऐसे केस में जहां से भी रखन्ना काटा गया होता है उस खनन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया जा रहा है, उनका संतोषजनक जबाब न होने के कारण उनका पोर्टल बन्द कर दिया जाएगा। जो भी वाहन फर्जी ई – खन्ना के पाया जायेगा उनको सीज किये जाने के साथ साथ ही वाहन चालक/ स्वामी पर खनन एक्ट व आईटी एक्ट में मुगदमा दर्ज किया जाएगा। ऐसे ही कुछ दिनों पूर्व पकड़ी गयी 02 गाड़ियों में बिना स्टोन क्रेशर से उपखनिज लिए और ई-खन्ना लिए फर्जी खन्ना बाजार से जेनरेट करवाने के कारण वाहन चालक / स्वामी के खिलाफ सम्बंधित स्टोन क्रेशरों से मुगदमा दर्ज किया जा रहा है, जिससे फर्जी ई-रवन्ना जारी करने वालो की तह तक जाया जा सके और वह लोग पकड़े जा सके। जिला खान अधिकारी का कहना है कि हमारी टीम लगातार गश्त कर रही है जो अब रात को भी लगातार गश्त करेगी और अवैध खनन / परिवहन में लिप्त वाहनों और उनसे जुड़े लोगों पर त्वरित कार्यवाही करेगी। ऐसे खनन प्रतिष्ठान जो अवैध उपखनिज वाहनों को देते है उन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। वाहन चालकों और स्वामियों को भी एक संदेश देना चाह रहे है कि किसी ऐसे खनन प्रतिष्ठान से उपखनिज बिल्कुल न ले ज O खन्ना नही दे रहा है जिससे वाहनों पर कार्यवाही से नही बच पाएंगे।

खान अधिकारी का कहना है कि हमारी टीम लगातार गश्त कर रही है जो अब रात को भी लगातार गश्त करेगी और अवैध खनन/परिवहन में लिप्त वाहनों और उनसे जुड़े लोगों पर त्वरित कार्यवाही करेगी। ऐसे खनन प्रतिष्ठान जो अवैध उपखनिज वाहनों को देते है उन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। वाहन चालकों और स्वामियों को भी एक संदेश देना चाह रहे है कि किसी भी ऐसे खनन प्रतिष्ठान से उपखनिज बिल्कुल न ले जो ई- खन्ना नही दे रहा है जिससे वाहनों पर कार्यवाही से वाहन स्वामी ही बच पाएंगे।

अवैध खनन / परिवहन की कल की कार्यवाही में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, खान निरीक्षक मनीष कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह व पीआरडी जवान जशवंत सिंह उपस्थित रहे। जनपद में अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर खनन विभाग की कार्यवाही से खनन माफियाओं में मचा हड़कम्प…..टीम ने तीन वाहन सीज कर फर्जी ई रवन्ना से परिवहन करने दो ट्रक चालकों पर होगी मुकदमें की कार्रवाई…..

You may have missed