सावधान वीआईपी नंबर वाला भी हो सकता है शराब तस्कर पुलिस की रडार पर V. i. P नंबर प्लेट के वाहन,पुलिस से बचने के लिए तस्करी में प्रयोग में लाई जाती है वीआईपी नंबर की गाड़ियां
अवैध शराब कारोबार पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल का प्रहार जारी,कहां तक फैला है प्रमोद का साम्राज्य,पकड़ी गई 22 पेटी शराब में प्रमोद का नाम आया सामने कनखल पुलिस ने किया वांटेड,पुलिस चेकिंग टीम के साथ स्वयं SHO अमर चंद शर्मा मौजूद रहकर चला रहे हैं चेकिंग अभियान,थाना कनखल का चार्ज संभालते ही SHO अमरचंद शर्मा की शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई।
थाना कनखल,-माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में sho अमरचंद शर्मा द्वारा चार्ज संभालने के बाद ही क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आज दिनाक 07-10-2023 को द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो कार संख्या UK01B-0001 जो सुल्तानपुर की तरफ से आ रही हैं जिसमें भारी मात्रा में शराब ले जायी जा रही है इस सूचना पर चौकी बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर अभियुक्त शकील पुत्र नसीर निवासी हाजी वाली मस्जिद नैनपुर सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को घेराबंदी कर निकट चौकी बैरियर पर वाहन स्कॉर्पियो संख्या UK01B-0001 से 22 पेटी देशी शराब पिकनिक मार्का का परिवहन करते पकड़ा जिसके संबंध में थाना कनखल पर अभियोग पंचकृत करते हुए आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है l
नाम पता अभियुक्त
1- शकील पुत्र नसिर निवासी हाजी मस्जिद नैनपुर सुल्तानपुर हरिद्वार
वांछित अभियुक्त
1- प्रमोद जायसवाल
2- बृजेश
3- वसीम
बरामदगी
1- 22 पेटी देशी शराब पिकनिक मार्का
2- स्कॉर्पियो संख्या UK01B-0001
पुलिस त8म में,
1- प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल अमरचंद शर्मा,
2- उ0नि0 देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर
3- का0 407 सत्येंद्र रावत
4- का0 1421 पप्पू कश्यप
5- hg प्रवीण कुमार शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…