चोरी के सामान के साथ 02अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में,कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद
थाना पथरी
दिनांक 02-09-23 को वादी नसीम पुत्र हनीफ निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पर आकर स्वयं के धर से अज्ञात चोरों द्वारा बर्तन व गैस सिलेंडर चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई।जिसपर थाना पथरी पर बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।बरामदगी हेतु तत्काल एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया। पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक 25/9/2023 को धनपुरा से दो अभियुक्तों को धर दबोचा।दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो बताया कि हमारे द्वारा कुछ दिन पहले धनपुरा में एक घर से सामान चोरी किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।
अभियुक्तों का नाम पता
1-मेहरबान पुत्र हुसैन
2-फरमान पुत्र अय्युब
निवासीगण ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
1 एक सिलेंडर
2 मंगलसूत्र सफेद धातु
3 अंगूठी 6 सफेद धातु
4 परात 1 पीली धातु व अन्य रसोई का सामान
पुलिस टीम में,
1-उ.नि.अशोक रावत
2-कां.मुकेश चौहान
3-कां. जयपाल
4-कां. सुबोध
5-कां. अनिल पंवार शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…