हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने आज बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम दादूपुर से जुड़ने वाली कई गलियों की सड़क कार्यों नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। दादुपुर के ग्रामीण इस क्षेत्र में कई वर्षों से बदहाल सड़क की मार झेल रहे थे। ग्रामीण पूर्व के विधायकों से भी सड़क के निर्माण की मांग करते चले आ रहे थे।लेकिन किसी भी जनप्रतिधि ने इनकी समस्या का समाधान करने कि कोशिश नही की। अब करीब 90 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य होगा। इस मौके पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सड़क पिछले 10 सालों से खस्ताहाल थी। मेरे द्वारा आज इन सड़कों का शुभारंभ किया गया है।जल्द ही यह तैयार हो जाएगी। इस दौरान,नसीम मालिक समाजसेवी दादुपुर, वसीम मलिक, तनवीर कुरैशी, मनव्वर हसन,ट्रांसपोर्टर शाहजेब खान, लियाकत मलिक, साजिद अब्बासी, नौशाद कुरैशी फिरोज कुरैशी, इलियास मलिक, प्रदीप शर्मा ,मुस्तकीम मलिक, डॉ. अनूप, रियान मलिक, मुशर्रफ अंसारी,सोनू,नफीस,समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने ग्राम दादूपुर में सड़क के कार्यों का किया शुभारंभ….दादुपुर के ग्रामीण कई वर्षों से सड़क बनाने की कर रहें थे मांग…. करीब 90 लाख की लागत से कराया जाएगा निर्माण कार्य…..

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…