हरिद्वार पुलिस की नाकेबंदी से दोपहिया वाहन चोर गिरोह हुआ पस्त।शातिर गिरोह के 03 सदस्य दबोचे, चोरी किए गए 10 दोपहिया वाहन बरामद।गुरुकुल में बीएससी का छात्र है एक अभियुक्त, दूसरा कर रहा दसवीं की पढ़ाई।तीसरा अभियुक्त दसवीं फेल होने के बाद चला रहा था फोटो स्टूडियो।कांवड़ के समय उतरे थे चोरी के धंधे में, तीनों साथ मिलकर देते थे वारदात को अंजाम।
थाना कनखल‘–गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय कनखल निवासी युवक की मोटर साईकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में दिनांक 09.09.2023 को पीड़ित की शिकायत पर थाना कनखल में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।सिटी क्षेत्र में वाहन चोरी पर लगाम लगाने एवं इन चोरियों का कारण बने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करने के सम्बन्ध में एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम ने विभिन्न घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचने के साथ-साथ सादे वस्त्रों में क्षेत्र में घुमकर वाहन चोरी की तह तक जाने का निर्णय लिया।लगातार किए जा रहे प्रयासों के पश्चात सफलता हासिल करते हुए गठित पुलिस टीम ने दिनांक 11.09.2023 को खोखरा तिराह पर चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर सवार तीन संदिग्ध को दबोचा। मोटर साइकिल का नम्बर एवं इंजन/चैसिस नम्बर चैक करने पर तस्दीक हुआ कि उक्त मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना कनखल पर चोरी का मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ के उपरांत पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी की गयी अन्य 08 मोटर साईकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तों की केस हिस्ट्री की पड़ताल की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त-
(1) रजत कुमार पुत्र बब्लू निवासी भिक्कमपुर लक्सर
(2) विकसित पुत्र विजेन्द्र निवासी उपरोक्त
(3) यश पुत्र कोमल निवासी उपरोक्त
अभियुक्तों का संक्षिप्त विवरण-
रजत – वर्तमान में बीएससी दितीय वर्ष गुरुकुल में पढ़ाई कर रहा है । यह फोटोग्राफी का काम भी करता है , और घर में पीएनबी जन सेवा केंद्र है जिसमे ताऊजी देखते है । पिताजी खेती करते है ।
दीक्षित – यह गांव में ही 10 वी की पढ़ाई कर रहा है । अभियुक्त के पिता डाकखाने में काम करते हैं।
यश – 10 वी फेल है, भिक्कमपुर में कुंवर फोटो स्टूडियो में फोटोग्राफी करता है । चोरी का मास्टरमाइंड यश का ही था।
बरामदगी-
01 मोटर साईकिल UK08AH6349
02 मोटर साईकिल हीरो होण्डा रंग काला बिना नम्बर
03 मोटर साईकिल हीरो होण्डा रंग काला बिना नम्बर
04 मोटर साईकिल हीरो रंग ग्रीन सिल्वर बिना नम्बर
05 मोटर साईकिल का हीरो स्पलैण्डर रंग काला बिना नम्बर
06 मोटर साईकिल हीरो स्पैलण्डर रंग काला बिना नम्बर
07 मोटर साईकिल हीरो स्पलैण्डर बिना नम्बर
08 मोटर साईकिल सुपर स्पलैण्डर बिना नम्बर
09 मोटर साईकिल टीवीएस बिना नम्बर
10 स्कूटी एक्टिवा बिना नम्बर
पुलिस टीम में,
1- SO श्री नितेश शर्मा
2- उ0 नि0 देवेन्द्र सिहं तोमर
3- उ0नि0 कमल कांत रतूडी
4- हे0का0 शूरबीर सिहं
5- का0 सुनील चौहान
6- का0 जितेन्द्र राणा
7- का0 जसबीर सिहं
8- का0 सतेन्द्र
9- का0 बलवन्त शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखण्ड STF की वैपन्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों (पंप एक्शन गन/पिस्टल) की बरामदगी, 2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो राज्यो (उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश) में सक्रिय गैंग का नेटवर्क हुआ ध्वस्त…
नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई, नाबालिग पीड़िता के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…