चोरी हुए ट्रक को रानीपुर पुलिस और सीआईयू कि टीम बरामद कर…एक शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार….फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी पुलिस….

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुए ट्रक को हरिद्वार पुलिस ने छपार मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपियों ने ट्रक को झाड़ियों में छिपा दिया था। दोनों ने डेढ़ लाख रुपये में ट्रक को कटवाने का सौदा भी कर लिया था।
पुलिस के मुताबिक ट्रक मालिक गुलबहार पुत्र गुलजार निवारी बढेड़ी राजपुतान ने शिकायत कर बताया था कि रानीपुर क्षेत्र में उसका ट्रक चोरी कर लिया है। जिस पर कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस और एसओजी की टीम को ट्रक चोरों की धरपकड़ में लगाया गया। जांच में लोकल वीडियो फुटेज में एक संदिग्ध बाइक नजर आ रही थी जिसमें से उतरा एक शख्स ट्रक लेकर मौके से निकला था। जबकि बाइक सवार ट्रक के साथ-साथ चल रहा था। रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और एसओजी इंस्पेक्टर विजय सिंह के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर, एसएसआई नितिन चौहान आदि पुलिस टीम ने जीपीएस को ट्रैक किया गया तो ट्रक मुजफ्फरनगर की ओर जाता हुआ मिला। लेकिन बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए छपार पहुंचते ही जीपीएस डी-एक्टिवेट कर दिया। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश पहुंची टीम ने छपार व उसके आगे स्थित टोल प्लाजा पर मैन्युअल पुलिसिंग के साथ-साथ वीडियो फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर पाया कि ट्रक ने छपार के बाद कोई भी टोल प्लाजा पार नहीं किया है। ट्रक मालिक को साथ लेकर छपार से आगे सर्चिंग अभियान चलाया तो ट्रक लिंक रोड के किनारे झाड़ियां में छुपाया हुआ मिला। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दिनेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम काठा थाना-बागपत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरार दोस्त का नाम गुलजार उर्फ मामा पुत्र रमजान निवासी इस्लामनगर खतौली जिला मुजफ्फरनगर बताया है। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि दोनों ने साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और पुलिस से बचने के लिए ट्रक में लगा जीपीएस सिस्टम भी हटा दिया था। ट्रक का सौदा करने के लिए ट्रक को झाड़ी में छुपा कर चले गए थे।

You may have missed