100 किलो अवैध पशु मांस व अवैध पशु कटान उपकरण बरामद व मौके से एक व्यक्ति फरार,फरार अभियुक्त की तलाश जारी प्रभावी धारlओ में हुआ अभियोग पंजीकृत
कोतवाली ज्वालापुर:—वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन मे जनपद मे अवैध गो तस्करी व अवैध पशु मांस काटन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान मे आज ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान मोहल्ला कससावान ज्वालापुर के एक घर से 100 किलो अवैध पशु मांस व अवैध कटान उपकरण बरामद किए तथा मौके से कटान करने वाला एक व्यक्ति फरार हो गया। जिसकी मौके पर आरिफ नाम से पहचान की गई मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर अवैध मांस का सैंपल लिया गया जिसको परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा शेष मांस को उचित स्थान पर नियमानुसार दबाया गया l अभियुक के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया
फरार अभियुक्त:—-आरिफ पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला कससावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
बरामदगी:—100 किलो अवैध पशु मांस व अवैध पशु कटान उपकरण।
पुलिस टीम में,
1- श्री कुंदन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
3-उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
4- कांस्टेबल 808 हसल वीर
5-कांस्टेबल 732 गणेश तोमर
6- कांस्टेबल अमित गौड
7-कांस्टेबल बृजमोहन
8-कांस्टेबल अनिल शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…