नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी….ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध चरस के साथ दो चरस तस्करों को किया गिरफ्तार….

नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार,ऑपरेशन मर्यादा/ ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत पुलिस ने 214 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्तों को धर दबोचा

थाना बुग्गावाला:—ऑपरेशन मर्यादा व ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान-2025 के तहत जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने व अवैध शराब/स्मैक/चरस आदि तस्करो पर कार्यवाही हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा लगातार टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है जिस क्रम में दिनांक 26.08.2023 को अभि0 तनवीर S/O सब्बीर R/O ग्राम जमालपुर PO बेहट थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 20 व मेहताब S/O रिजवान R/O नैहमतपुर PO बेहट थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 26 को तेलुपुरा चौराहे से क्रमशः 102, 112 ग्राम अवैध चरस के साथ धर दबोचा गया।अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर बताया कि वह चरस पीने के आदी है जो की लामग्रन्ट से चरस खरीदकर लाते है और बेहट सहारनपुर में फूटकर में बेच देतें हैं ,जिससे की वह मुनाफा कमातें है, अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना बुग्गावाला में मु0अ0स0 79/2023 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्तगणों को समय से मा0 न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-तनवीर S/O सब्बीर R/O ग्राम जमालपुर PO बेहट थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 20
2- मेहताब S/O रिजवान R/O नैहमतपुर PO बेहट थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 26

विवरण बरामदगी-अभियुक्त तनवीर के कब्जे से 102 ग्राम व अभियुक्त मेहताब के कब्जे से 112 ग्राम अवैध चरस (कुल 214 ग्राम चरस) बरामदl

पुलिस टीम में,1-थानाध्यक्ष बुग्गावाला मनोज शर्मा
2-उ0नि0 ममता रानी
3-कांस्टेबल चमन चित्राण
4-कांस्टेबल हरिओम
5-कांस्टेबल गजेन्द्र
6-कॉन्स्टेबल विनय थपलियाल शामिल रहें।

You may have missed