सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियो के साथ एक संवाद कार्यकम आज सिडकुल हरिद्वार में आयोजित किया गया I
यूपीसीएल से मुख्य अभियंता श्री संजय टम्टा, अधीक्षक अभियंता श्री प्रदीप चौधरी ,एक्सईएन सिडकुल -श्री दीपक सैनी , एसडीओ टेस्ट -श्री विनोद कैंसल , कनिष्ट अभियंता सिडकुल- श्री आशीष व् श्री संदीप चौहान संवाद कार्यक्रम में रहे
श्री आर के त्यागी- वरिष्ठ उपाध्यक्ष व् हेड पावर समिति एसएम्एयु द्वारा कार्यकर्म की शुरुआत की गयी व् उद्योगों को आ रही समस्याएं जैसे पावर रोटिंग, ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन को अटेंड करने में बहुत अधिक समय लगता है का निवारण।कोई निवारक रखरखाव नहीं, समय पर ब्रेकडाउन को ठीक करने के लिए जनशक्ति का मुद्दा,यूईआरसी समय सीमा से परे विद्युत भार में वृद्धि और कमी में देरी, 220 केवी सबस्टेशन पीटीसीयूएल पर 25 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता को 80 एमवीए तक बढ़ाएं- ओवरलोडिंग की समस्या को कम करें, सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण पीटीसीयूएल के 220 केवी सबस्टेशन से किसी भी 11 केवीए फीडर पर खराबी आने पर भी 33 केवी लाइन ट्रिप हो जाती है । इसे ठीक किया जाना चाहिए आदि मुद्दों को रखा व् चर्चा की I
उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने भी अपने मुद्दे रखे व् यूपीसीएल अधिकारियो नै कहा की उपरोक्त सभी बिन्दो पर उनकी टीम पूरा ध्यान दे रही है व् पूरी कोशिश में लगी है की उद्योग सुचारु रूप से चलते रहे व् साथ ही उद्योगों को भी साथ देने की बात हुई
कार्यक्रम में एस एम् ए यु के अध्यक्ष डॉ हरेंद्र गर्ग , कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मोहिंदर आहूजा , श्री आर के सुनेजा ,डॉ अनिल शर्मा, श्रीमती ममता सेंगर , श्री सुमीत अग्रवाल, श्री राहुल सिंघवी , श्री लोकेश लोहिआ सहित ३५ लगभग उद्योग प्रतिनिधि सम्मलित हुए I

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।