चोरी की सनसनीखेज घटना में वांछित 02 आरोपी भी आए पुलिस गिरफ्त में ₹3 लाख 90 हजार नगदी बरामद,02 अभियुक्तों को पूर्व में ₹8 लाख की नगदी के साथ गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल,,हार्डवेयर की दुकान से ₹25 लाख की चोरी की घटना को दिया था अंजाम।
कोतवाली गंगनहर:–दिनांक 16.08.2023 की रात उपकारागार रूड़की के सामने स्थित टयूबैल पाईप का होल सेल व रिटेल (हार्डवेयर) की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 25,00,000/- (पच्चीस लाख रुपये) चोरी की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था। जिसका सफल खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा पूर्व में ही 02 अभियुक्तों को ₹800000 की नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।जिसमें अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास कर रही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त साहिल को मतलबपुर तिराहे से ₹200000 की नगदी के साथ व अभियुक्त साहिल उर्फ रहमानी उर्फ घातक को रुड़की कोर्ट की पार्किंग से ₹1,90000 नगदी के साथ दबोचा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- साहिल पुत्र जिंदा हसन निवासी हसन कॉलोनी रामपुर कोतवाली गंगनहर
2- साहिल उर्फ रहमानी उर्फ घटक पुत्र नवाब निवासी गुलाब नगर रुड़की गंगनहर
बरामदगी
कुल ₹3,90000 नगदी
पुलिस टीम में,SI अनिल बिष्ट
HC अमित शर्मा
का0 विनोद डोभाल शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।