तनवीर अली :—हरिद्वार की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को चोरी की 12 बाइक बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस तीन फरार चोरों की तलाश में सरगर्मी से जुटी है।
आपको बता दें कि एस.एस.पी हरिद्वार के आदेश पर वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है इसी क्रम में लंढौरा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बाइक चोर गिरोह हरिद्वार ज़िले की अलग अलग जगह से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। लंढौरा पुलिस ने ऐरा कंपनी के खंडहर में तब्दील हो चुके कमरे से चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस फिलहाल पकड़े गए चोरों से और भी पूछताछ करने में जुटी हैं। इस गिरोह का सरगना थाना रामगढ़ ज़िला फिरोजाबाद निवासी शादाब पुत्र शमशाद बेहद शातिर किस्म का व्यक्ति है। जो रूडकी में पहले भी दुकान में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
एस0एस0पी0 सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने मंगलौर कोतवाली में वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जो पूरे जनपद में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से एक दर्जन चोरी बाइक बरामद हुई हैं पकड़े गए आरोपियों के गिरोह के तीन साथी अभी फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।साथ ही झबरेड़ा पुलिस ने भी एक आरोपी ढंडेरा निवासी वाहन चोर हयात पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया है जिसके पास से तीन चोरी की बाइक बरामद हुई हैं मंगलौर और झबरेड़ा पुलिस को इस कार्य के लिए ढाई ढाई हजार के नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,