तनवीर अली:—अवैध खनन का गढ़ कहे जाने वाले उधमसिंह नगर में खनन माफियाओं पर पुलिस की नकेल से खनन माफियाओं में खलबली मची हुई है, अवैध खनन पर काशीपुर पुलिस ने कई बडी कार्यवाही कर अवैध खनन पर अंकुश लगाया है, साथ ही लाखों के राजस्व में भी इजाफा किया है।
थाना आईटीआई क्षेत्र में अब तक कई बड़ी कार्यवाही अवैध खनन के खिलाफ की गयी है जिसमें जेसीबी, डंपर सहित कई वाहनों को सीज करने के साथ ही चालान की भी प्रक्रिया थाना क्षेत्र में की गयी, जिसके बाद से अवैध खनन पर अंकुश भी लगा है वहीं पड़ोसी प्रदेश से अवैध खनन कर आने वाले वाहनों पर भी पुलिस द्वारा कार्यवाही अमल में लायी गयी, वहीं ओवरलोड वाहनों पर भी कार्यवाही की गयी है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि छः माह मे पुलिस ने अवैध खनन मे 123 वाहनों को सीज किया है थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन बर्दाश्त नही किया जायेगा।



More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…