एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदानएसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित…

तनवीर अली हरिद्वार।

एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त एकत्रित

  • ​हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स के सहयोग से जीआरपी पुलिस लाइन में लगा स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
  • ​67 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
  • ​एसपी जीआरपी अरुणा भारती व सीओ जीआरपी अनुज ने मेडिकल टीम को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

हरिद्वार।

पुलिस अधीक्षक रेलवे (जीआरपी) उत्तराखंड, सुश्री अरुणा भारती के निर्देशन में गत दिवस जीआरपी पुलिस लाइन हरिद्वार में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफ़लतापूर्वक आयोजन किया गया। यह जनकल्याणकारी शिविर हिमालयन हॉस्पिटल (स्वामी रामनगर, जौलीग्रांट, देहरादून) के ब्लड बैंक तथा अपोलो डायग्नोस्टिक्स की संयुक्त चिकित्सकीय टीम के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

​कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे श्रीमती अरुणा भारती तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज श्री अनुज ने जौलीग्रांट व अपोलो डायग्नोस्टिक्स से पधारी चिकित्सकीय टीम के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार जताया और सम्मानित किया।

​67 जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण, 42 ने किया रक्तदान:

शिविर के दौरान जीआरपी लाइन हरिद्वार, जीआरपी उत्तराखंड के विभिन्न थानों तथा एटीसी/आरटीसी हरिद्वार में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 67 अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों ने अपना विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके उपरांत 42 पुलिसकर्मियों ने सहर्ष व स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।

​मानवता और जनसेवा का संदेश:

इस अवसर पर एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती ने कहा कि रक्तदान महादान है। खाकी वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानवता की सेवा में भी सदैव तत्पर रहती है। स्वैच्छिक रक्तदान से आकस्मिक परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाया जा सकता है। ऐसे आयोजनों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलती है और जनसेवा की भावना सुदृढ़ होती है।

​शिविर में मौजूद चिकित्सकीय टीम:

  1. ​डॉ. प्रियंका — (जूनियर रेजिडेंट)
  2. ​श्री सुधीर जोशी — (जनसंपर्क अधिकारी / PRO)
  3. ​श्री हिमांशु पाल — (OTS)
  4. ​श्री केविन जॉर्ज — (इन्टर्न)
  5. ​श्री पंकज नेगी — (इन्टर्न)
  6. ​श्री दर्शन पैनुली — (अटेंडेंट)
  7. ​श्रीमती रितिका — (नर्सिंग स्टाफ)
  8. ​श्री किशन — (अपोलो डायग्नोस्टिक्स)
  9. ​श्री प्रशांत चौहान — (अपोलो डायग्नोसिस्ट)
  10. ​श्री संदीप भट्ट — (अपोलो डायग्नोसिस्ट)
  11. ​श्री विक्रम — (अपोलो डायग्नोसिस्ट)
  12. “रक्तदान – महादान: जीआरपी हरिद्वार के जवानों ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल।”

You may have missed