नो-पार्किंग में बेतरतीब खड़े वाहनों एवं यातायात उल्लंघन करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी,रोडवेज बस स्टेण्ड रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में चलाया जा रहा है अभियान।

बार बार आ रही शिकायतों के दृष्टिगत आज दिनांक 05.08.23 को उच्चाधिकारी गण के निर्देश पर सीपीयू टीम द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों जैसे रोडवेज बस, प्राइवेट बस व मेटाडोर आदि वाहनों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अभी तक विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 68 चालान किए गए। चालानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में मदद करने हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित करते हुए स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…
त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों की दुकानों, डेयरियों, ढाबों और निर्माण इकाइयों पर की छापेमारी…