थाना कनखल पुलिस द्वारा 13.70 ग्राम स्मैक के साथ दो को धर दबोचा,ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को सफल बनाना है,उत्तराखंड को नशा मुक्त कराना है”।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में दिनांक 03/08/23 को श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जगजीतपुर व उपनिरीक्षक श्री कमलकांत रतूड़ी द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1- रवि उर्फ हटेला पुत्र प्रेम सिंह तोमर निवासी ठोकर नंबर 10 झुग्गी बस्ती थाना कनखल जनपद हरिद्वार को बैरागी कैंप गुरुमुख ध्यान कुंज की ओर जाने वाले रास्ते पर 10.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 264/23 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया 2- हर्ष पुत्र बलवीर निवासी गली नंबर 5 शिवपुरी कॉलोनी थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष पीठ पुलिया श्री कृष्णानगर पुलिया की ओर जाने वाली नहर पटरी पर 3.55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 265/23 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जायगा
गिरफ्तार अभियुक्त
1- रवि उर्फ हटेला पुत्र प्रेम सिंह तोमर निवासी ठोकर नंबर 10 झुग्गी बस्ती थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
2- हर्ष पुत्र बलवीर निवासी गली नंबर 5 शिवपुरी कॉलोनी थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
13.70 ग्राम स्मैक
पुलिस टीम में,
1- उपनिरीक्षक भजराम चौहान प्रभारी थानाध्यक्ष
2- उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर
3- उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी
4- हे0का0 जसवीर सिंह
5- का0 सतेंद्र रावत
6- का0 रंगमोहन शामिल रहें।

More Stories
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…
त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों की दुकानों, डेयरियों, ढाबों और निर्माण इकाइयों पर की छापेमारी…