बाइक चोरी में लिप्त अहम सदस्य के कॉलर तक पहुंचे हरिद्वार पुलिस के हाथ,सिटी क्षेत्र से हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी पर लगाई जाएगी लगाम,पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्रीमती रेखा यादव ने किया खुलासा,अभियुक्त के कब्जे से स्कूटी व निशांदेही पर चोरी की 06 बाइक बरामद,सिटी एरिया के विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराए थे वाहन, एक फरार की तलाश जारी।नशा युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है भारी, शौक पूरे करने के लिए चुराते थे वाहन।

कोतवाली ज्वालापुर:—चोर गली ज्वालापुर से 26 जुलाई की रात चोरी की गयी स्कूटी एक्टिवा के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमें की तफ्तीश व चोरी वाहन की बरामदगी के प्रयासों में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 02.8.2023 रानीपुर झाल के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मौहम्मद नावेद को उक्त चोरी एक्टिवा के साथ पकडा। पुलिस की घेराबंदी के दौरान अभियुक्त नावेद के साथ बैठा अन्य वाहन चोर कूदकर फरार हो गया।विवेचना के दौरान जानकारी मिली है कि अभियुक्त नावेद और उसका साथी नशे के आदी हैं। अपने इन्ही नशे के शौक को पूरा करने के लिए दोनों अभियुक्त सिटी क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी कर विभिन्न पार्ट्स को ओने पोने दामों में बेच देते थे।पुलिस टीम ने अभियुक्त नावेद की निशांदेही पर मुख्य हरिद्वार, रानीपुर, बहादराबाद, सिड़कुल आदि क्षेत्रों से चुराई गए कुल 06 अन्य दोपहिया वाहन भी बरामद किए।
पकड़ में आया अभियुक्त-
1- मोहम्मद नावेद पुत्र मोहम्मद नाजिर निवासी श्यामपुर कांगड़ी थाना श्यामपुर
बरामद दोपहिया का विवरण-
1-स्कूटी एक्टिवा – 01
2-स्प्लेंडर प्लस – 04
3-हौंडा शाइन – 01
4-हीरो पैशन – 01
पुलिस टीम में,
1- SHO ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा
2- SI विकास रावत (चौकी प्रभारी बाजार)
3- SI गिरीशचंद्र
4- HC अनिल भट्ट
5- C कपिल कुमार
6- C करम चौहान
7- C हेमंत पुरोहित शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।