हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में हाईवे, सड़कों आदि से अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।।
जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जहां कहीं भी अतिक्रमण हुआ है, उसकी सुस्पष्ट रिपोर्ट फोटोग्राफ्स सहित यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, वन विभाग, राजाजी नेशनल पार्क, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
……………….

More Stories
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…
त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाइयों की दुकानों, डेयरियों, ढाबों और निर्माण इकाइयों पर की छापेमारी…