अवैध शराब तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी,नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए लगातार किया जा रहा है काम,अभियुक्त दबोचा, घर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व भट्टी उपकरण बरामद
कोतवाली लक्सर:–माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025” को सफल करने हेतु SSP अजय सिंह के निर्देश पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने दिनांक 27.07.2023 को टीम वर्क के तहत ग्राम महाराजपुर कलां में एक घर पर छापा मारा।

छापे के दौरान पुलिस टीम घर के अंदर भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब बनाते अभियुक्त विपिन को कच्ची शराब बनाने की भट्टी, अन्य उपकरण व 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचने में सफल रही। मौके से बरामद करीब 500 लीटर लाहन को टीम द्वारा नष्ट किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त का विवरण-
विपिन पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम महाराजपुर कलां कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
- अवैध शराब बनाने की भट्टी
- कनस्तर- 01
- हीटर – 01
पुलिस टीम-
- उ०नि० प्रवीण बिष्ट (चौकी प्रभारी रायसी)
- कांस्टेबल गोविंद
- कांस्टेबल नरेंद्र

More Stories
सीनियर सिटीजन दिवस पर क्लेमेंट टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 मॉडिफाइड बुलेट और 3 काली थार-स्कॉर्पियो सीज…
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…