मोबाइल स्नैचर को पुलिस टीम ने दबोचा, कब्जे से छीना गया मोबाइल और तमंचा बरामद।
थाना सिड़कुल में मोबाइल स्नैचिंग के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमें में अभियुक्तों की तलाश कर रही पुलिस टीम ने आज दिनांक 25.07.23 को अभियुक्त प्रोनित व अभय चौहान उर्फ दीपांशु को R.H.F. कम्पनी के पास से धर दबोचा।अभियुक्तों के कब्जे से कल दिनांक 24.07.23 को छीना गया मोबाइल व 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है।

अभियुक्तों का विवरण-
1- प्रोनित पुत्र जोगेन्द्र निवासी गोघट जिला बागपत उ0प्र0 हाल शिवम विहार कालोनी सिडकुल
2-अभय चौहान उर्फ दीपांशु पुत्र तिलकराम सिंह निवासी ग्राम सुरानगला थाना स्योहारा जिला बनौजर उ0प्र0
बरामदगी-
01 मोबाइल फोन
01 तमंचा 315 बोर
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 बलवन्त सिंह पंवार
2- अ0उ0नि0 चन्द्रमोहन सिंह
3- का0 चन्द्रमोहन
4- का0 पवन शामिल रहें।

More Stories
सीनियर सिटीजन दिवस पर क्लेमेंट टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 मॉडिफाइड बुलेट और 3 काली थार-स्कॉर्पियो सीज…
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,
श्रावण के अंतिम सोमवार पर मुरादाबाद मंडल की स्पेशल तैयारी: हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर अतिरिक्त सुरक्षा, स्पेशल ट्रेनें और हेल्प डेस्क तैनात, कांवड़ मेले में रिकॉर्ड 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने की रेल यात्रा, ₹18.83 करोड़ से अधिक का राजस्व…