धोखाधड़ी का 01 आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में, अन्य की तलाश जारी,गोदाम निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर की थी ₹16 लाख की ठगी
कोतवाली ज्वालापुर:-दिनांक 19/07/23 को कय्यूम पुत्र अय्यूब निवासी एक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा 04 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जमीन पर गोदाम निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर ₹1600000 धोखाधड़ी कर हडप लेने व पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/07/2023 को अभियुक्त आदेश कुमार पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम जय भगवानपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को सिद्धिविनायक कॉलोनी रानीपुर से दबोचा गया।…..गिरफ्तार अभियुक्त
आदेश कुमार पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम जय भगवानपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष
नाम पता फरार अभियुक्त
1- फूल कुमार उर्फ कल्लू पुत्र राम किशन निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार
2- विशाल कुमार पुत्र राम सिंह निवासी मोहल्ला आनंदपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
3- अक्षय निवासी ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी
नगद ₹50000 बरामद
पुलिस टीम में,
1.वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
2.उप निरीक्षक विकास रावत
3.का09रोहित बरोडिया
4.का0699 दिनेश कुमार शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।