तनवीर अली हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू,
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में सोमवार को दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के 12 प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ी अंडर-11, 13 और 15 आयुवर्ग के एकल व युगल मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा एक मधुर स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। उपप्रधानाचार्य (प्रशासन) पविंदर सिंह ने भी युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
क्वार्टर फाइनल के नतीजे (अंडर-11 बालक वर्ग):
पहला मुकाबला: अर्णव (डीपीएस रानीपुर) ने साव्या (डीपीएस दौलतपुर) को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दूसरा मुकाबला: अभिनव सैनी (मोंटफोर्ट स्कूल) ने ओजस (एबीएन आईआईटी रुड़की) को शिकस्त दी।
तीसरा मुकाबला: अभिमन्यु (डीपीएस रानीपुर) और अलेक्ज़ेंडर (डीपीएस दौलतपुर) के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई।
चौथा मुकाबला: कबीर (डीएवी) ने धैर्य (जीडी गोयनका) को कड़े मुकाबले में पराजित किया।
प्रतियोगिता में बीएमएल मुंजाल मीडोज, डीएवी सेंटेनरी, अचीवर्स होम, धूम सिंह मेमोरियल, एबीएन आईआईटी रुड़की, डीपीएस दौलतपुर, शिवडेल स्कूल, जीडी गोयनका रुड़की, स्प्रिंगफील्ड बहादराबाद, मोंटफोर्ट रुड़की और बीएमएल मुंजाल ग्रीन मीडोज पतंजलि के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

More Stories
कनखल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर स्नेचर किए गिरफ्तार,कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर दिया था चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, सोने की चैन की बरामद, एसपी सिटी अभय सिंह ने किया खुलासा…
सीनियर सिटीजन दिवस पर क्लेमेंट टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 मॉडिफाइड बुलेट और 3 काली थार-स्कॉर्पियो सीज…
जिला न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में DLSA हरिद्वार का विधिक जागरूकता शिविर हुआ आयोजित, सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ,