हरिद्वार पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ मनाया हरेला लोक पर्व….एसएसपी अजय सिंह एवं अधिकारी गण ने वृक्षारोपण कर दिया प्रकृति को बचाने का संदेश……पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखा प्रांगण में लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे,प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं लगाए गए पौधों का बचाव परमावश्यक :: एसएसपी अजय सिंह।

पूरे उत्तराखंड में आज मनाए जा रहे हरेला पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद, पुलिस कार्यालय, जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखाओं के प्रांगण में वृक्षारोपण कर आमजन को प्रकृति से मित्रता करने का संदेश दिया।पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अन्य अधिकारी गण की मौजूदगी में प्रशिक्षणाधिन महिला रिक्रूट कांस्टेबल्स के सहयोग से 400 से अधिक आम, लीची, अमरूद, कटहल इत्यादि के फलदार वृक्षों के साथ-साथ कई शीशम आदि छायादार पौधों का भी रोपण किया।

More Stories
प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता: हरिद्वार पुलिस ने दिखाया दम, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में लहराया परचम, पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया रोशन,
पिरान कलियर उर्स: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर पिरान कलियर उर्स में खाद्य सुरक्षा टीम की खाद्य प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, 4 सैंपल लैब भेजे,सख्त हिदायत दी…
आईजी योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी आयुष अग्रवाल की देखरेख में कुंभ मेला-2027 का 5वां चरण शुरू; 309 जवान लेंगे प्रशिक्षण,प्रमुख मेला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण…