तनवीर अली हरिद्वार।
आईजी योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी आयुष अग्रवाल की देखरेख में कुंभ मेला-2027 का 5वां चरण शुरू; 309 जवान लेंगे प्रशिक्षण,प्रमुख मेला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण,
हरिद्वार। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार में सोमवार (24 अगस्त) को आईजी कुंभ श्री योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं एसएसपी कुंभ श्री आयुष अग्रवाल के पर्यवेक्षण में ‘कुंभ मेला-2027’ के छ दिवसीय प्रशिक्षण (पंचम चरण) का भव्य शुभारंभ हुआ।
309 प्रशिक्षु ले रहे हैं भाग
इस छ दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं वाहिनीयों से आए 102 पुलिस प्रशिक्षु और एसडीआरएफ (SDRF) के 207 रिक्रूट आरक्षी—कुल 309 जवान—प्रतिभाग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण व्याख्यान
प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया:
- इतिहास व परंपराएं: हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी और एएचडीआई श्री महिपाल सिंह बिष्ट (सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र) ने कुंभ मेले के ऐतिहासिक महत्व, परंपराओं और इसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।
- भीड़ नियंत्रण व केस स्टडी: उप निरीक्षक श्री संजय गौड़ और सेवानिवृत्त निरीक्षक श्री रामेश्वर रावत ने भीड़ के प्रकार, मेले में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की प्रकृति, भीड़ नियंत्रण के मूलभूत सिद्धांतों, सुरक्षा योजनाओं और पुरानी घटनाओं की केस स्टडीज पर विस्तृत जानकारी दी।
प्रमुख मेला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
सैद्धांतिक सत्रों के बाद सांयकालीन भ्रमण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को मेले के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों का व्यावहारिक जायजा कराया गया। जवानों ने हर की पैड़ी क्षेत्र, सीसीआर, चंडी चौक, हर की पैड़ी पार्किंग, खड़खड़ी क्षेत्र, भारत माता मंदिर, मनसा देवी मंदिर, दक्षेश्वर महादेव मंदिर (कनखल) और बैरागी कैंप आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और भौगोलिक परिस्थितियों को समझा।

More Stories
प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता: हरिद्वार पुलिस ने दिखाया दम, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में लहराया परचम, पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया रोशन,
पिरान कलियर उर्स: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर पिरान कलियर उर्स में खाद्य सुरक्षा टीम की खाद्य प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, 4 सैंपल लैब भेजे,सख्त हिदायत दी…
कनखल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर स्नेचर किए गिरफ्तार,कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर दिया था चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, सोने की चैन की बरामद, एसपी सिटी अभय सिंह ने किया खुलासा…