कनखल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर स्नेचर किए गिरफ्तार,कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर दिया था चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, सोने की चैन की बरामद, एसपी सिटी अभय सिंह ने किया खुलासा…

तनवीर अली हरिद्वार।

कनखल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर स्नेचर किए गिरफ्तार,कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर दिया था चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, सोने की चैन की बरामद,एसपी सिटी अभय सिंह ने किया खुलासा,

हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने क्षेत्र में हुई चैन स्नेचिंग की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पूर्व में हत्या के प्रयास व अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है।

क्या था मामला?

जगजीतपुर (फेज 3) निवासी कुश शर्मा ने 21 अगस्त को कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अगस्त को बैरागी कैंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 246/26 (धारा 304 BNS) पंजीकृत कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशानुसार कोतवाली कनखल में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। लगातार प्रयासों के बाद 23 अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जियापोता के पास से दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. भूदेव पुत्र राजेश कुमार (निवासी: नेहरू रोड, कोतवाली बड़ौत, उत्तर प्रदेश)
  2. करण पुत्र सतपाल (निवासी: मोहनपुरी, गोण्डा चौक, थाना भजनपुरा, नई दिल्ली)

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी भूदेव का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी मेरठ और बड़ौत (यूपी) में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास (धारा 307 भादवि) के तहत जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का डाटा भी पुलिस द्वारा जुटाया जा रहा है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक (SHO) देवेन्द्र सिंह रावत, व.उ.नि. अनुज सिंह, उ.नि. नरेन्द्र सिंह, उ.नि. अमित नौटियाल, उ.नि. पुष्कर सिंह चौहान, सर्विलांस टीम से इंस. नरेन्द्र सिंह बिष्ट व का. वसीम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

You may have missed