हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को सुरक्षा की दृष्टि से गंगा नदी पर बने भीम गौड़ा बैराज का गहनता से जायजा लिया l जिलाधिकारी जैसे ही भीम गौड़ा बैराज पहुँचे, उन्होंने पूरे बैराज का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बैराज के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैराज में कुल 22 गेट हैं, जिनमें से गेट नम्बर 10 का कुछ हिस्सा टूट गया था, जिसकी मरम्मत शुरू कर दी है।

जिसे जल्दी ही ठीक कर दिया जायेगा तथा खतरे की कोई बात नहीं इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेट की मरम्मत जल्दी से जल्दी करना सुनिश्चित करें।

More Stories
प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता: हरिद्वार पुलिस ने दिखाया दम, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में लहराया परचम, पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया रोशन,
पिरान कलियर उर्स: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर पिरान कलियर उर्स में खाद्य सुरक्षा टीम की खाद्य प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, 4 सैंपल लैब भेजे,सख्त हिदायत दी…
आईजी योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी आयुष अग्रवाल की देखरेख में कुंभ मेला-2027 का 5वां चरण शुरू; 309 जवान लेंगे प्रशिक्षण,प्रमुख मेला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण…