आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन,SPO, CLG मेंबर व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।
कोतवाली ज्वालापुर—-आज दिनांक 22.06.2023 को सीओ ज्वालापुर/ऑप्स सुश्री निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में आगामी कॉवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कोतवाली ज्वालापुर पर समस्त SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर), CLG मैम्बर, व थाना क्षेत्र के अलग अलग धर्मो के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजित की गई। इस दौरान आगामी कॉवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील करते हुए नियुक्त किये गये SPO,s को अपने-अपने ड्यूटी स्थानो पर उपस्थित रहने हेतु अवगत कराते हुये पुलिस बल का सहयोग कर कॉवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी ।।उपस्थित जन से विगत वर्षों के दौरान कांवड मेला मे यातायात/अन्य परेशानियों को दूर करने के सम्बन्ध में सुझाव लिए गए। इसके अतिरिक्त 12 जून से 26 जून तक मनाए जा रहे नशा मुक्त भारत जन जागरूकता पकवाड़ा के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा ड्रग्स पीने एवं बेचने वालों के संबंध में पुलिस को जानकारी देने हेतु बताया गया।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…