मोबाइल स्नैचर को पुलिस टीम ने 24 घण्टे के भीतर दबोचा,कब्जे से Apple I-phone12 सहित 02 मोबाइल व चाकू बरामद
कोतवाली गंगनहर
दिनांक- 17.06.2023 की रात टेलीफोन एक्सचेज आवास विकास के पास टहल रहे युवक गौरव सैनी पुत्र श्री अशोक सैनी निवासी आवास विकास रुडकी कोतवाली गंगनहर रूड़की से हाथापाई कर बाइक सवार अज्ञात अभियुक्त द्वारा Apple I phone12 छीन लेने सम्बन्धित प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर सुनहरा रोड़ रुड़की से दबोचने में सफलता हासिल की।
आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस टीम ने Apple I phone12 सहित 02 मोबाइल, 01 चाकू व लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की। अन्य मोबाइल के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए अभियुक्त की क्राइम हिस्ट्री के बारे में पड़ताल की जा रही है।
अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 321/2023 धारा 392 भादवि
नाम पता अभियुक्तः-
1- निगम पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम महेश्वरी तेजूपुर थाना भगवानपुर
बरामद सामान का विवरणः-
1- मोबाईल एप्पल कम्पनी
2- मोबाईल वीवो
3- नाजायज चाकू (छूरा)
4-घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल
पुलिस टीम का विवरणः-
1- SHO गंगनहर बी0एल0 भारती
2- SI नवीन कुमार
3- SI अनिल बिष्ट
4- HC सुरेन्द्र
5- HG राजवीर

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…