हरिद्वार:—-जीआरपी पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके पर आरोपी के कब्जे से 8.01ग्राम स्मैक बरामद हुआ है।वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।दरअसल, लक्सर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया तो वो हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस को शक हुआ और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।आरोपी को जीआरपी पुलिस थाना लेकर आई और तलाशी ली. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8.01 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. जिसकी बाजार में कीमत लगभग 50 हजार रुपए आंकी गई। आरोपी ने अपना नाम कमाक्ष मल्होत्रा पुत्र श्याम मल्होत्रा निवासी 110 मोती बाजार कोतवाली (देहरादून) बताया. आरोपी स्मैक पीने का आदी है।आरोपी स्मैक मुरादाबाद से खरीद कर लाया था। जिसे वो देहरादून में राह चलते लोगों और कॉलेज के छात्रों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता था। लक्सर जीआरपी थाना प्रभारी ममता गोला ने बताया कि आरोपी को लक्सर डॉ नालेण्द असवाल के समक्ष एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया. उसके बाद न्यायालय में पेश किया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा। पुलिस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जीआरपी ममता गोला उप निरीक्षक संजय शर्मा सुरेंद्र रावत हेड कांस्टेबल जनक सिंह कांस्टेबल जितेंद्र पांचाल सोनू कुमार आदि पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जीआरपी पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर…. मौके पर आरोपी के कब्जे से अवैध स्मैक की बरामद…..आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जैल….

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…