मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारी सम्मेलन में शिरकत की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के दौरे पर रहे इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शिरकत की कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक तमाम समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में लगातार काम कर रही है व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में देश के व्यापारी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे हरिद्वार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कनखल के जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। वहीं राज्य अतिथि गृह डाम कोठी पहुंचकर बड़ा उदासीन अखाड़ा और निर्मल अखाड़ा के साधु-संतों से मुलाकात की।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…