एकम्स ग्रुप द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए अपनी संस्था एकम्स हैल्थ एण्ड एजुकेशन के तहत विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में….रिकॉर्ड 1541 युनिट का किया गया रक्तदान….

एकम्स ने किया तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1541 युनिट का रक्तदान

एकम्स ग्रुप द्वारा गत वर्षों की तरह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए अपनी संस्था एकम्स हैल्थ एण्ड एजुकेशन के तहत इस वर्ष भी विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 05 जून से 07 जून 2023 तक हरिद्वार सिडकुल में स्थित एकम्स की विभिन्न इकाईयों में लगाया गया। जिसमें संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं लगभग 1541 युनिट रक्तदान किया गया। जोकि एक रिकॉर्ड है। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ एकम्स के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन जी एवं धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना जैन जी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इस अवसर पर एकम्स के प्रबन्ध निदेशक श्री संदीप जैन जी ने स्वयं रक्तदान करके सभी कार्मिको से रक्तदान करने का आवहान किया, हमें समय-समय पर रक्तदान का पुनित कार्य करके समाज के प्रति अपने दायित्वो का निर्वाह करते रहना चाहिऐ।।रक्तदान महादान है एवं हमारे द्वारा किया गया रक्तदान एक नहीं कई जिंदगियो को बचाता है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।इस वर्ष एकम्स में एम्स ऋषिकेश, एच०एम०जी० अस्पताल हरिद्वार, हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट, दून हॉस्पिटल देहरादून एवं स्वामी भूमानन्द हॉस्पिटल, बेस अस्पताल कोटद्वार से आयी मेडिकल टीम द्वारा रक्त शिविर से रक्त संग्रह किया गया। एकम्स परिवार समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त कोषों में रक्त उपलब्ध करता रहा है। हिमोग्लोविन की कमी व अन्य विमारियों की वजह से भी कई कर्मचारियां रक्तदान करने से वंचित हो गये।इस अवसर पर शिवांगी जैन, संजय सिन्हा, अरविंद श्रीवास्तव, जे० बी० काण्डपाल, सत्यप्रकाश, सुदामा प्रसाद, के० डी० शर्मा, डा० शर्वजीत सिंह, संमदर सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, ललित अरोडा, सुधीर अग्रवाल, राजेश बोहरा, दीपक भरद्वाज, राहुल चौहान, प्रणवी अरोडा, आदिती, अर्चना सैनी, साकेत, जीनत इत्यादि उपस्थित रहे।

You may have missed