दिन-ब-दिन सफलता के नए पायदान छू रही हरिद्वार पुलिस
एसएसपी हरिद्वार की अचूक कार्यशैली, पड़ रही अपराधियों पर भारी
24 घंटे के भीतर एक और बाइक चोर गिरोह पकड़ा
एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार
विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराए गए थे दोपहिया वाहन
नशे का शौक पूरा करने को करते थे चोरी
चोरी वाहनों को रिकवर करने के लिए टीमें गठित की गई हैं, जल्द और खुलासे होने की भी है उम्मीद- SSP अजय सिंह
थाना झबरेडा
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही वाहन चोरियों को लेकर शुरुआत से ही बेहद संजीदा एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा पुलिस टीमों को अपराधियों के गिरेबां तक पहुंचने के लिए नए नए सर्विलांस के तरीके अपनाए जाने एवं मैन्युअल पुलिसिंग पर फोकस करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता है।
इन्हीं सब कारणों से आए दिन हरिद्वार पुलिस विभिन्न बड़ी घटनाओं के साथ-साथ वाहन चोरी पर भी नए-नए खुलासे कर रही है।
चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने व इन घटनाओं में लिप्त विभिन्न गिरोह से पर्दा उठाने के लिए SSP हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोपहिया वाहनों की चोरी के अभ्यस्त गिरोह के 04 बेहद शातिर सदस्यों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।गुप्त सूचना पर काम करते हुए पुलिस टीम ने कल दिनांक 01.06.2023 को इकबालपुर कुंजा रोड, भट्टे के पास चेकिंग अभियान के दौरान 02 मोटर साईकिल पर सवार 04 संदिग्धों को दबोचा। जिनकी निशांदेही पर ग्राम बेहड़की सहदाबाद से 10 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं हैं।कुल 12 मोटरसाइकिलों में 02 थाना झबरेडा से, 03 सिविल लाईन कोतवाली रुडकी से, 01 कोतवाली मंगलौर से, 01 थाना नागल से चुराई गई हैं। शेष 05 की जानकारी की जा रही है। नशे के आदी अभियुक्त उक्त मोटर साइकिलों को सस्ते दामों में बेचकर अपना खर्चा चलाते थे। बरामदगी के आधार पर थाना झबरेडा पर मु0अ0सं0 318/23 धारा 411, 413, 414, 34 भादवि व 41/102 द0प्र0सं0 पंजीकृत किया गया। विवेचना जारी है।
अभियुक्तों का विवरण-1.विशाल उर्फ विशू पुत्र भजन सिह निवासी बेहडकी सैदाबाद थाना झबरेडा।….2,विक्की पुत्र स्व० तेलू राम निवासी उपरोक्त
3.राजन पुत्र मागेराम निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर जिला मु0नगर हाल पता कुन्जा रोड इकबालपुर।…..3नितिश पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम हासिमपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर।
*पुलिस टीम*
1.SO झबरेड़ा धर्मेन्द्र राठी
1.उ0नि0 मनोज कुमार
2.उ0नि0 नवीन सिंह चौहान
3.का0 नसीबुद्दीन
4.का0 मुकेश
5.का0 देवेश
6.का0 रणवीर
7.का0 सुनील कुमार
8.का0 बसंत कुमार
9.का0 महिपाल CIU रुड़की
10.का0 रविंद्र खत्री CIU रुड़की

More Stories
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड के मुकदमें में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम किया घोषित…
सीएमओ आरके सिंह अध्यक्षता में सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन..
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…