हरिद्वार पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता,क्षेत्र में हुई बाइक चोरियों का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद,बाल अपचारी सहित 02 हिरासत में, अन्य की तलाश जारी,
कोतवाली रानीपुर:—-जनपद में हो रही दोपहिया वाहन चोरियों की रोकथाम एवं धरपकड़ हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा इनपर रोक लगाने हेतु दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।रानीपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी संबंधी मामले में रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 31/05/23 को चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल से बाल अपचरी सहित 02 को हिरासत में लेते हुए चोरी की 02 बाइकें बरामद की गईं।दोनों ने अपने साथी के साथ मिलकर नशे की लत पूरी करने के लिए हरिद्वार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिनकी निशांदेही पर 06 अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। इनके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।किसी भी चोर को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई करेंगे, नशे की गिरफ्त में आकर युवाओं का अपराध की ओर जाना बेहद खतरनाक – एसएसपी अजय सिंह।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
2- बाल अपचारी,फरार/वांछित अभियुक्त
प्रदीप कुमार,बरामदगी
1- हीरो स्पलेण्डर प्लस- 06
2- हीरो सुपर स्पलेण्डर- 01
3- हीरो स्पलेण्डर- 01
पुलिस टीम में,
1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट,2-उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी,3-उपनिरीक्षक मनोज सिरौला,4-हेड कां0 जितेन्द्र चौधरी,5-कास्टेबल सतवीर सिंह,6-कास्टेबल गम्भीर तोमर,7-कास्टेबल अजय कुमार,8-कास्टेबल रविन्द्र,9-कास्टेबल दीप गौड शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…