रूपड़िया से हरिद्वार की ओर आ रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त….अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, नेपाली मूल के 41 लोग थे बस में सवार…एक नवजात बच्ची सहित एक व्यक्ति की हुई मौत…नेपाली मूल के रहने वाले थे सभी 40 यात्री ,दो यात्रियों को किया गया हायर सेंटर रेफर…सुबह सवेरे हुआ दर्दनाक हादसा
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला।
ऋषिकेश उत्तराखंड डिपो कि बस जो कि रुपड़िया यूपी से हरिद्वार आ रही थी चंडी चौकी से करीब 100 मीटर पहले श्यामपुर की तरफ रेलिंग तोड़कर रोड से 20 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची बस में लगभग 40 सवारी एवं चालक परिचालक सवार थे घायलों को तत्काल बाहर निकालकर एंबुलेंस एवं अन्य साधनों की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया बस में अधिकांश नेपाली मूल की सवारी थी बस के एक परिचालक एवं बच्ची की मृत्यु हो गई है दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है मौके पर स्वयं क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल द्वारा घटनास्थल एवं अस्पताल में जाकर घायलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…