अवैध बूचड़खानो पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,बूचड़खाना में कई खामियां मिलने पर पुलिस अधिनियम के तहत काटे 20 के चालान,बूचड़खाना चलाना होगा तो नियमों का पालन करना होगा जरूरी
कोतवाली मंगलौर:–प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 30 अप्रैल 2023 को एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त आदेश के क्रम में कस्बा मंगलूर व लंढोरा क्षेत्र में मांस मछलियों की दुकानों की आकस्मिक चेकिंग की गई जिसमें 20 दुकानों में खामियां पाई गई जिनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गईlयह कार्यवाही अवैध बूचड़खाने में अन्य अपराधिक क्रियाकलाप करने की शिकायत प्राप्त होने पर की गई है सभी दुकानों के स्वामियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने, माल के लाने ,ले जाने का अध्वाधिक रजिस्टर तैयार करने एवं बिना लाइसेंस के कोई भी दुकान न चलाने की हिदायत दी गई ।
पुलिस टीम में,उप निरीक्षक भगत दास
उप निरीक्षक अनुरोध व्यास उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह
उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह
व चेतक कर्मचारी गण शामिल रहें।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…