कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा सुल्तानपुर से चोरी किए गए एक मोबाइल व पासबुक तथा 3000 रुपये नगदी समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस गिरफ्त में आए चोरों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम जीशान पुत्र मो असलम व मो राशिद पुत्र इस्माइल तथा इकराम पुत्र हमीद समस्त निवासी गण सुल्तानपुर आदमपुर कोतवाली लक्सर बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह समान सुलतानपुर के साहिब मलिक के घर से चोरी किया था।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर आदमपुर से चोरी करने वाले तीन चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी सुल्तानपुर मनोज नौटियाल कांस्टेबल महेन्द्र अनूप पोखरियाल अरविंद चंदेल आदि पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर से चोरी किए गए मोबाइल फोन व पासबुक के साथ 3000 रुपये नगदी समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जैल…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…