अवैध खनन में राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही में 2 स्टोन क्रेशर सीज।
(माँ गंगा स्टोन क्रशर में गड्डा पाये जाने व पाल स्टोन क्रशर के द्वारा बाउंड्री के बहार से खनन किए जाने के कारण ) पाल स्टोन क्रशर की NOC निरस्त करने की रिपोर्ट की जाएगी प्रेषित , 15 दिन पूर्व भी किया था सीज
जिलाधिकारी हरिद्वार के द्वारा समय समय पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु दिये गये आदेशो के क्रम में तथा आज उपजिलाधिकारी हरिद्वार श्री पूरन सिंह राणा व जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की टीमों द्वारा 02 स्टोन क्रेशरों पाल स्टोन क्रेशर, फेरुपुर रामखेड़ा व माँ गंगा स्टोन क्रेशर, चांदपुर की जांच/पैमाइश की गयी, जिसमें स्टोन क्रेशर के निकट अवैध खनन पाया गया, जिसका उपखनिज स्टोन क्रेशर के भण्डारणो में पाया गया है। स्टोन क्रेशर में अवैध खनन से जमा उपखनिज आर0बी0एम0 तथा पोर्टल से अधिक उपखनिज प्लांट परिसर में पाये जाने पर तत्काल दोनों स्टोन क्रेशरों को टीम द्वारा सीज कर दिया गया है। मौके पर पैमाइश की आख्या तैयार कर जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की जायेगी तथा सम्बंधित प्लांटों पर जुर्माना वसूला जायेगा। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्यवाही गतिमान है।
अवैध खनन की जांच टीम में पूरन सिंह राणा, उपजिलाधिकारी हरिद्वार, प्रदीप कुमार, जिला खान अधिकारी, सुरेंद्र सिंह, कानूनगो, ममगाई पटवारी, मनीष कुमार, खान निरीक्षक, माधो सिंह, खनिज मोहर्रिर, खनन विभाग, राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध खनन की रोकथाम को….एसडीएम पूरन सिंह राणा व जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में….राजस्व व खनन विभाग की टीमों ने दो स्टोन क्रेशरों पाल स्टोन क्रेशर,व माँ गंगा स्टोन क्रेशर,में अवैध खनन पाए जाने पर किया सीज…

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…