हरिद्वार:–संविधान के रचयिता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की 132 जयन्ती आज देश के साथ-साथ हरिद्वार के सभी ग्रामीण व शहरी छेत्रों में भी बड़े धूमधाम से मनाई गयी। जगह जगह उनकी प्रतिमाओं पर फूल मालाएं पहनाकर उनको हर वर्ग समाज के लोगों और नेताओं ने याद किया।वही कलेक्ट्रेट भवन के बाहर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर समाज सेवी राजवीर सिंह कटारिया और हरिद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार,वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग समेत संतो और स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहनाई। इस मौके पर सभी ने कहा कि बाबा साहब का इस देश की आजादी के अलावा हर छेत्र में सदा सहयोग रहा है । उन्होंने हमेशा ही कहा कि हर वर्ग और समाज के लोगो को शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए । शिक्षा प्राप्त करने से ही हम खुदको मजबूत बना सकते है । साथ ही साथ कहा कि हमें हमेशा ही उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए ।जब ही हम अपने जीवन में कामयाब हो सकते है । और यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर,राजवीर सिंह कटारिया,सुशील कुमार,विशाल गर्ग,प्रवीण मौर्य, अशोक सिंह,किरता सिंह,पवन कटारिया,पुषोत्तम शर्मा,समेत कई लोग मौजूद रहे।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…