ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और कार्यवाही।एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने कोतवाली गंगनहर8 क्षेत्र से 8 लाख रूपये की नशीली दवाईयों के साथ किये 2 नशा तस्कर गिरप्तार।पकड़े गये नशा तस्करों से 18000 नशीली दवाएं बरामद।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर शाम में अभियुक्त अजीम पुत्र सईद हसन निवासी बहादराबाद उमर 32 वर्ष तथा अभियुक्त समीर पुत्र शमीम निवासी उपरोक्त के कब्जे से 18000 नशीली दवाइयां बरामद की गई एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
बरामदगी का विवरण–18000 अवैध नशीली गोलियां (ट्रामाडोल के कैप्सूल)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम में :-
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसाईं
02 उपनिरीक्षक विकास रावत
03 हेड का0 जय सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 कॉन दीपक नेगी शामिल रहे।
कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम में,
1 si सुभाष चंद्र शामिल रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,