हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने मंगलवार को चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास पूरी एरिया का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल के तीसरे तथा चौथे सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा तथा हरिद्वार चारधाम यात्रा का इंट्री पॉइंट है। इसलिए जहां-जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरंत पूरी तरह से हटाया जाए, जहां पर पुलिया के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चौड़ा किया जाये, जहां एनएचआई के फ्लाई ओवर के खंभे तैयार हो गये हैं तथा उनमें स्लेव पड़ गई है, ऐसे स्थलों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाये तथा जो छोटे वाहन है, जब तक बरसात नहीं होती है उन्हें चिला की ओर से भी चलाया जा सकता है l इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कई दिशा- निर्देश दिये l निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी.एल शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियंता एनएचआई श्री प्रदीप गुसांई, सी.ओ. सुश्री जूही मनराल, सीओ ट्रैफिक श्री राकेश रावत तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। --------------
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे और एसएसपी अजय सिंह ने….. चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आप-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस पास चल रहे……फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…