कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जगतगुरु आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समसामयिक विषयों पर भी वार्ता हुई।कनखल स्थित आश्रम में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने केदारनाथ धाम यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं यात्रा मार्ग पर दी जा रही है। इसके चलते पिछले वर्षो की तुलना में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर ही बद्रीनाथ धाम को भी भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आध्यात्मिक टूरिज्म की अनेक संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है कि अध्यात्म के क्षेत्र में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे।इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है, यहां के कण-कण में देवी और देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक टूरिज्म के क्षेत्र में सरकार का प्रयास सराहनीय है।
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार के जगतगुरु आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेकर…. समसामयिक विषयों पर की वार्ता…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…