पोषण पखवाडा के अर्न्तगत ब्लाक परिसर बहादराबाद से आंगनवाडी सहायिकाओ,कार्यकत्रियों, सुपरवाईजरों के द्वारा…पोषण पखवाडे के अर्न्तगत पोषण में मोटे अनाज के प्रसार-प्रचार निकाली गई स्कूटर रैली……

हरिद्वार:–पोषण पखवाडा के अर्न्तगत ब्लाक परिसर बहादराबाद से आंगनवाडी सहायिकाओ, कार्यकत्रियों, सुपरवाईजरों के द्वारा पोषण पखवाडे के अर्न्तगत पोषण में मोटे अनाज के प्रसार-प्रचार हेतु स्कूटर रैली निकाली गई।।जनसमुदाय को जागरूक करने हेतु रैली पोषण व मोटे अनाज के उपयोग के नारों के साथ शुरू हुई पोषण के साथ ही बेटी बचाओ व बेटी पढाओं योजना का भी प्रचार-प्रसार किया गया। रैली को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल के द्वारा प्रारम्भ कराया गया। ब्लाक से एडीओ समाज कल्याण लेखाकार व अन्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली ब्लाक बहादराबाद परिसर से प्रारम्भ होकर हाइवे से ग्राम बौगला होते हुए ग्राम रूहालकी में सम्पन्न हुई।तदोपरान्त ग्राम इब्राहिमपुर में पोषण पखवाडा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, ग्राम प्रधान पी सतीश द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह वर्ष अर्तराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष है हमें अपने अच्छे स्वास्थय के लिए मोटे अनाज को अपने दैनिक जीवन में भोजन में शामिल करना चाहिए साथ ही विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, नन्दा गौरा, महालक्ष्मी किट के विषय में बताया गया। ग्राम प्रधान के द्वारा बताया गया कि विभिन्न योजनाओं में परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत होती हे हमारा प्रयास है कि हम यह प्रमाण पत्र आपको ससमय उपलब्ध कराये। उन्होने यह भी कहा कि प्रसव हमेशा अस्पताल में ही कराना चाहिए जिससे महिला व बच्चा सुरक्षित रहे। सुपरवाईजर सुनीता जोशी ने भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के बारे में बताया इस योजना का लाभ पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को मिलता है। महिला को दो चरणों में 5 हजार रू0 की सहायता मिलती है। महिला का यदि दूसरा बच्चा बेटी होगी तो उसको एक ही किस्त में 6 हजार की धनराशि मिलेगी। सुपरवाईजर श्रीमती गायत्री पंत के द्वारा विभाग की स्कूल पूर्व शिक्षा योजना व पोषाहार योजना के बारे में बताया गया। आंगनवाडी कार्यकत्री बच्चों को खेल-खेल में प्री स्कूल एजूकेशन देती है व पात्र लाभार्थियों को पोषाहार वितरण करती है। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में पैनासोनिक टीम के द्वारा किशारियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं की हिमोग्लोबीन की जाँच भी की गयी, जो किशोरियाँ ऐनेमिक निकली उनको पोषण किट वितरण की गई साथ ही परामर्श दिया गया कि किस तरह शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। कार्यक्रम में 07 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी तथा 02 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। पोषण पखवाड़े का समापन इस प्रतिज्ञा से हुआ कि कुपोषण को जड़ से हटाना है देश को स्वस्थ बनाना है। पोषण माह को जन आन्दोलन बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखना है। कार्यक्रम में विभागीय सुपरवाइजर गौरी कौशिक, नन्दी शर्मा, शशीबाला, विद्या पटेल व उषा रानी आंगनवाडी समीना, सुनीलता, मेनका, सुरेशो, ललतेश, राजकुमारी, रानी, रूपा, ललिता, कोमल व सहायिका पूजा व सीता आदि सम्मिलित हुए ।

You may have missed