हरिद्वार:-लक्सर–नई पेंशन नीति के विरोध में ( रेलवे एम्पालाइज ) के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन, रेल मंत्री और वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। मांग न मानने पर यूनियन ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।विरोध प्रदर्शन के दौरान शाखा अध्यक्ष सुभान खान ने कहा कि एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) सिर्फ रेल कर्मचारियों पर लागू गई है। उन्होंने कहा कि स्कीम अगर अच्छी है तो सांसद, विधायक को स्कीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने क्यों पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह शाखा सचिव नरेन्द्र ने कहा कि एनपीएस हम युवाओं के लिए अभिशाप है। क्योंकि उन्होंने इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। रेल कर्मचारियों का निधन होने पर उनके आश्रितों को पेंशन नहीं दी जाएगी, वह किसके सहारे जीवन यापन करेंगे। इसके अलावा शाखा अध्यक्ष सुभान खान ने विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी रेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ राज्यों में पुरानी पेंशन लागू कर दी गयी है, लेकिन केंद्र सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने से गुरेज कर रही है। यह कर्मचारियों के साथ भेदभाव है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता की बात न सुनने वाले राजा को गद्दी से उतार दिया जाता है। यदि इसी तरह जनता के हितों की उपेक्षा होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब देश का राजा बदलल जाएगा। विरोध प्रदर्शन में युवा कर्मचारी, मेमू कार शेड, दूरसंचार, टीआरडी, आपरेटिंग, सीएनडब्ल्यू, इलेक्ट्रिक पावर हाउस, रनिंग स्टाफ, टीआरएस सहित सभी विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
नई पेंशन नीति के विरोध में (रेलवे एम्पालाइज)के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने लक्सर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर…रेल प्रशासन रेल मंत्री और वित्तमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…