सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 71 वर्ष पूरे होन पर…..विशेष सेवा पखवाड़े के अंतर्गत द्वारा जागरूकता शिविर /सुविधा सगम का एकम्स प्योर एंड क्योर में किया गया आयोजन….

हरिद्वार:-सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 71 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष सेवा पखवाड़े के अंतर्गत द्वारा जागरूकता शिविर /सुविधा सगम का आयोजन एकम्स प्योर एंड क्योर सिडकुल हरिद्वार में किया गया।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, देहरादून से श्री राकेश कुमार क्षेत्रीय निदेशक,डॉ. अमित कुमार सक्सेना, राज्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आकाशदीप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री राजेश जोशी, उप निदेशक, श्री नीरज गुप्ता महाप्रबंधक हरिद्वार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सञ्चालन श्री पंकज चौहान द्वारा किया गया व् कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रूपक गुप्ता जी द्वारा इस कार्यक्रम की महत्ता बताई व् समय समय पर इस प्रकार के आयोजन करते रहने व् उद्योगों को नयी नीतियों की जानकारी देते रहने को कहा l
कार्यक्रम में श्री अल्ताफ हुसैन – अध्यक्ष NHRDA हरिद्वार चैप्टर व् डॉ राज अरोड़ा -अध्यक्ष एस० एम् ० ए० यु० द्वारा सभी का स्वागत किया गया व् विभाग से जल्द ही जल्द ESIC हॉस्पिटल बनवाने की बात की जिससे की श्रमिक व् सभी कर्मचारियों को सुविधा हो जाये व् आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहने को कहा l
श्री राकेश कुमार क्षेत्रीय निदेशक व् श्री राजेश जोशी, उप निदेशक,ESIC द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्योगों को कर्मचारी राज्य बिमा निगम की कार्यप्रणाली व् नयी उपदटेस के बारे में बताया व् उनके प्रशनो के जवाब दिए व् विभाग हमेशा अपनी सेवाएं देने को ततपर है कहा l
कार्यक्रम में एकुमस से श्री के डी शर्मा , श्री अजीत सक्सेना, श्री ईश्वर चंद शर्मा , श्री त्रिलोकसिंह , श्री तिवारी समेत लगभग ९० उद्योग प्रतिनिधि सम्मलित हुएl

You may have missed