दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लूट करने वाले 02 अभियुक्त दबोचे,लूट का सामान, अवैध तमंचा बिना नम्बर प्लेट मोटर साईकिल बरामद
कोतवाली रानीपुर,17 जनवरी को वादी बृजेश नारायण गोयल निवासी एन-276 शिवालिक नगर के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर उनकी गले की सोने की चैन आदि मारपीट कर लूटने के संबधी दर्ज मुकदमा 25/23 धारा 394 भादवि जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति के साथ हुई इस संनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा दिये गये कड़े दिशा-निर्देशन के अनुपालन में थाना रानीपुर से अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर की गयी मेहनत से दो व्यक्तियों सनी सैनी एवं सनी कुमार को हरकी पैड़ी सीसीआर के पास से लूटे गये जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा गया।गिरफ्तार अभियुक्त,1- सनी सैनी पुत्र बृजपाल सिंह निवासी गणेश कॉलोनी, 10 नंबर गली, थाना सीता रोड जिला चंदौसी उत्तर प्रदेश, हाल:-शांति मार्ग गली प्रेम विहार चौक के पास, हरिपुर कला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष
2-सनी कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी पंजाबी ढाबा, सर्वानंद घाट, थाना कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष,,,,,बरामद माल,1- एक सोने की चेन, मय पेंडेंट
2- दो अंगूठी सोने की मय नग,
3- एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर
4- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट रंग काला,,,,पुलिस टीम में,1- श्री नरेंद्र बिष्ट प्रभारी निरीक्षक रानीपुर, 2-वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री नितिन चौहान ,3- उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी,4 – का0दीप गौड़,5- का0 विवेक गुसाईं,6- का0 अर्जुन रावत,7- का0 महेशआनंद जोशी शामिल रहें।


More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…