हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के सभागार में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने किया। कार्यक्रम में लगभग 192 प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया, जिसको देखने के लिए प्रतिभागियों के अतिरिक्त काफी बड़ी तादात में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने स्टाल भी लगाए गए।
संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में दर्शनीय स्थलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा प्रदर्शनी में लगाए गए स्टोलों व सरकार की उपलब्धियां एवं जन उपयोगी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा स्थानीय स्तर पर नेहरू युवा केन्द्रों द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों से समाज व युवाओं में नई-नई प्रेरणा एवं उत्साह का संचार हो रहा है।
कार्यक्रम में मा0 सांसद हरिद्वार ने युवा/युवतियों आदि के उत्साहवर्द्धन हेतु विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के सभागार में आयोजित हुए युवा उत्सव कार्यक्रम का……सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने किया उद्घाटन…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…