हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद के पास एक शव मिला था जिसकी पहचान पोपिन पुत्र श्रवण कुमार निवासी हेतमपुर सिडकुल के रूप में हुई थी जिसके संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना सिडकुल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया था पुलिस को इस हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने आरोपी रविंद्र पुत्र पालू को गिरफ्तार किया है जिसके पास से हत्या के बाद लूटी गई धनराशि भी बरामद की गई है।आरोपी ने अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिये पोपिन से पैसे लूटने का प्रयास किया लेकिन पोपिन के विरोध करने पर वहां पड़े पत्थर से उसके सर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और जेब से 7 हजार रुपये लूट कर फरार हो गया हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि हॉकी स्टेडियम के पास पोपीन नाम के व्यक्ति की लाश मिली थी जिसके शव को जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत किया गया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था किसी भारी चीज से पोपिन की हत्या की गई है इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया जांच में पता चला पोपिन का दोस्त
रविंद्र उस दिन मृतक के साथ था घटना के बाद से ही वह फरार था आरोपी रविंद्र ने नशे की लत के कारण पोपिन की हत्या करी और पैसे लेकर भाग गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 32 सो रुपए भी बरामद किए हैं
पोपिन हत्याकांड को अन्जाम देने वाले दोस्त को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..एसएसपी अजय सिंह प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…