मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को लेकर उत्तराखंड के सभी जिले के अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं आज हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भारी मात्रा में श्यामपुर थाना क्षेत्र में गांजे के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है पकड़ी गई गांजे की कीमत तकरीबन 18 लाख है पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा श्यामपुर क्षेत्र के बांस बगड़ घाट से चमोली निवासी दिनेश और देवेंद्र को दो अलग अलग वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि श्यामपुर पुलिस को शिकायत मिली थी पहाड़ से भारी मात्रा में गांजा लाया गया है जिसे देहात और शहर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था सूचना मिलते ही सीओ निहारिका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ इसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपए है पुलिस इस मामले में गांजा दिलवाने वाले की पुलिस जल्द गिरफ्तारी करेगी आरोपियों से पूछताछ में कई जानकारी मिली है कैसे पहाड़ों से गांजा लाकर सप्लाई किया जाता है
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में श्यामपुर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता….भारी मात्रा में गांजे के साथ दो तस्करों गिरफ्तार कर भेजा जेल….

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…