हरिद्वार बहादराबाद थाना पुलिस ने कनखल थाना क्षेत्र में ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती के साथ एक दवा कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई की इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से काफी संख्या में प्रतिबंधित दवाई मिली जिनके खरीद के बिल तो पुलिस को मिले लेकिन बिक्री का कोई बिल पुलिस के हाथ नहीं लगा इस मामले में दवा कारोबारी और उसका पिता फरार है।बहादराबाद थाना पुलिस ने आज कनखल थाना क्षेत्र के एक मकान पर छापेमारी की कार्रवाई की आरोपी सुशांत मेहता ने एक गोदाम किराए पर लिया हुआ था जहां से यह दवाओं की सप्लाई किया करता था लेकिन पुलिस के आने की सूचना से पहले ही वह गोदाम पर ताला लगाकर फरार हो गया जिसके बाद पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सुशांत की पत्नी को मौके पर बुलाकर गोदाम खुलवाया जहां से भारी मात्रा में अल्पराजोराम और ट्रेमाडोल की गोलियां मिली गोदाम से जो दवा पुलिस ने बरामद की है उनके खरीद के बिल तो पुलिस को मिल गए लेकिन यह दवाएं कहां पर और किसको बेची जा रही थी पुलिस को इसका कोई सबूत नहीं मिला पुलिस टीमें दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।शनिवार को एसटीएफ की टीम ने बहादराबाद थाना पुलिस के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद थाना क्षेत्र से दो दवा तस्करों को गिरफ्तार किया था पकड़े गए आरोपी भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं को बिना बिल के कलियर और देहात क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहे थे पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला था कि यह सारी दवाई कनखल थाना क्षेत्र के एक दवा कारोबारी के यहां से कलियर और देहात क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई की जानी थी।
बहादराबाद थाना पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कनखल में दवा कारोबारी के गोदाम पर छापेमारी कर…..मौके से काफी संख्या में प्रतिबंधित दवाई की बरामद….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,