हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक के अलावा जनपद के सभी ब्लॉक में उप प्रधान पद में लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। उप प्रधान पद चुनाव हेतु सभी ग्राम पंचायतों में ज्यादातर शिक्षकों को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। ब्लॉक में सुबह 10 से 11 बजे तक पर्चा खरीदने और उसके बाद चुनावी प्रक्रिया हुई। इस दौरान दादुपर आबिदपुर से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें डॉक्टर बाली ने 13 में से सात मत हासिल कर एक वोट से विजय घोषित होकर उपप्रधान बनें।डॉक्टर बाली की जीत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में उत्साह देखने को मिला।सभी ने एक दूसरे को फूल मालाएं पहना मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस मौके पर समाजसेवी नसीम मालिक,मुकर्रम,खुर्शीद,आसिफ मालिक,नसीम मालिक,दिलनवाज कुरैशी,कल्लू और शुभम चौहान के अलावा असलम कुरैशी, तनवीर कुरैशी, आबिद प्रधान,मीर मास्टर,अब्बास मालिक,नसीम सलमानी,खलील,प्रधान तौसीफ कुरैशी, राव असलम,मुकर्रम मलिक मेम्बर, असलम कुरैशी, जुबैर मालिक,मन्नू कबाड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे।उप प्रधान चुनाव में पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।
डॉक्टर बाली बने दादूपुर गोविंदपुर के उपप्रधान…. नजदीकी मुकाबले में सात मत हासिल कर एक मत से हासिल की जीत….डॉक्टर बाली की जीत में समाजसेवी नसीम मालिक का रहा भरपूर सहयोग….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,